Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेलवे फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर गिरे लोग

railway footover bridge

railway footover bridge collapsed

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (Railway Foot over Bridge) का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी। यानी 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है।

बता दें कि इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुल गिरने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना करीब 5 बजे की है। जब अचानक से पुल बीच से ही नीचे आ गिरा। रेलवे ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 13 लोगों की जानकारी सामने आई है।

Exit mobile version