• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

144 साल बाद महाकुंभ पर बना रहा दुर्लभ संयोग, मिलेगा अक्षय पुण्य का लाभ

Writer D by Writer D
19/12/2024
in Mahakumbh 2025, धर्म, फैशन/शैली
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभ (Maha Kumbh) इस बार कई मायनों में खास है। मेले का विस्तार और आधुनिक सुविधाओं से तो क्षेत्र लैस है ही साथ ही इस बार का महाकुम्भ अक्षय पुण्य लाभ देने वाला होगा। यह पूर्ण महाकुम्भ होगा। धर्माचार्यों और ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा दुलर्भ संयोग 144 साल बाद बन रहा है।

साधु-संतों और ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि महाकुम्भ प्रत्येक 12 वर्ष के बाद लगता है, जबकि 12-12 के 12 चरण पूरे होने पर जो कुम्भ होता है, उसे पूर्ण महाकुम्भ कहा जाता है। निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का कहना है कि योग लगन, गृह और तिथि जब सब अनुकूल होते हैं तो यह दुर्लभ संयोग बनता है। प्रत्येक 12 वर्ष के बाद महाकुम्भ, प्रयागराज में छठवें वर्ष पर अर्धकुम्भ और 144 वर्ष के अंतराल पर पूर्ण महाकुम्भ का योग बनता है।

अंकगणित का भी संयोग

इस बारे में ज्योतिष का गणितीय विश्लेषण भी है। जैसे 144 का कुल योग नौ होता है। यानी एक और इसमें चार और फिर चार जोड़ने पर नौ होता है। ऐसे ही वर्ष 2025 में दो में दो और फिर पांच जोड़ने पर नौ का पूर्ण अंक प्राप्त हो रहा है। यह भी विशेष संयोग इस महाकुम्भ में दिखाई देगा।

पूर्ण महाकुम्भ (Maha Kumbh) के ज्योतिषीय विश्लेषण

पूर्ण महाकुम्भ (Maha Kumbh) के ज्योतिषीय विश्लेषण भी हैं। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक डॉक्टर दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली का कहना है कि प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर प्रयागराज की पावन भूमि पर महाकुम्भ का आयोजन होता है। जब देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृष में गोचर करते हैं तथा जब सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं तब देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि सूर्य देव पर पड़ती है। यह अवधि परम पुण्यकारक होती है। जब देवगुरु बृहस्पति अपनी 12 राशियों की यात्रा करने के बाद पुन वृष राशि में आते हैं, तब प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुम्भ लगता है। इसी प्रकार जब बृहस्पति का वृष राशि में गोचर 12 बार पूर्ण हो जाता है। अर्थात वृष राशि में बृहस्पति के गोचर का 12 चक्र पूर्ण हो जाता है तब उस कुम्भ को पूर्ण महाकुम्भ कहा जाता है।

बकौल डॉ. त्रिपाठी इस वर्ष भी देवगुरु बृहस्पति का गोचर वृष राशि में हो रहा है। जो 14 मई 2025 तक रहेगा। 14 जनवरी 2025 को दिन में 2:58 बजे के बाद सूर्य देव का गोचर मकर राशि में आरंभ होगा। तब देवगुरु बृहस्पति की नवम दृष्टि सूर्य देव पर होगी। इसी पुण्यदायक संयोग में ही महाकुम्भ का आयोजन होता है।

बनेंगे कई लाभकारी शुभ योग-

इस वर्ष हमारे कर्म फल के प्रदाता ग्रह शनि अपनी राशि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। यह भी एक श्रेष्ठ संयोग है। महाकुम्भ पर्व के दौरान ऐश्वर्य, सौभाग्य, आकर्षक, प्रेम, सुख आदि के कारक ग्रह शुक्र अपनी उच्चाभिलाषी स्थिति शनि देव की राशि कुम्भ में एक जनवरी से 29 जनवरी के बीच में गोचर करते रहेंगे। उसके बाद 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार की रात में 1212 बजे से अपनी उच्च राशि मीन में 31 मई 2025 दिन शनिवार तक गोचर करेंगे।

मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति होते हैं। इस प्रकार देवगुरु बृहस्पति के साथ राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण होगा। जो परम पुण्य दायक परिणाम प्रदान करने वाला होगा। बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, गुरुआदित्य योग, सहित शश व मालव्य नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण होगा जो इस महाकुम्भ को श्रेष्ठ फल प्रदायक बनाने वाला होगा।

Tags: Astrology Newsmaha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025
Previous Post

2025 में कब है पहली एकादशी, जानें कैसे करें भगवान विष्णु की पूजा

Next Post

रुक्मिणी अष्टमी कब है, यहां जानें पूजा विधि से मंत्र तक

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Rukmini Ashtami

रुक्मिणी अष्टमी कब है, यहां जानें पूजा विधि से मंत्र तक

यह भी पढ़ें

Ajay Bhatt

जन आशीर्वाद यात्रा को मिला भारी जन समर्थन : अजय भट्ट

17/08/2021
M S Dhoni

इंटरनेट पर वायरल हुआ धोनी का नया अवतार, भिक्षु के रूप में आए नजर

14/03/2021
yamuna expressway accident

चेकिंग के दौरान वाणिज्यकर के सचल दल पर चढ़ाया ट्रक, सिपाही की मौत

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version