Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM आवास के पास महिला ने खाया जहर, सिविल अस्‍पताल में भर्ती

Poison

Poison

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएम आवास (CM Residence) के पास हाई सिक्‍योरिटी जोन में एक महिला ने जहर (Poison) खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सिविल अस्‍पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फिरोजाबाद की रहने वाली है जहां कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्‍जा कर रहे हैं। विरोध करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के रुकनपुरा शिकोहाबाद की रुखसाना ने लखनऊ के हाई सिक्‍योरिटी जोन में आने वाले ला मार्ट कॉलेज चौराहे के पास शनिवार की सुबह जहरीला (Poison) पदार्थ खा लिया। ला मार्ट कॉलेज चौराहे के पास रुखसाना लड़खड़ा कर चल रही थी। इसी दौरान पुलिस कर्मियों की उस पर नज़र पड़ी।

पुलिसवालों ने उसे देखकर टोका तो उसने बताया कि जहरीला (Poison) पदार्थ खाकर आई है। यह सुनकर पुलिसवाले तुरंत अलर्ट मोड में आ गए। उन्‍होंने महिला को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह कोई कीटनाशक दवाई खाकर आई है। उसने ये दवा कहां खाई इसकी जानकारी नहीं दे पाई है। सीसी कैमरों से महिला की बातों की सच्‍चाई की पड़ताल की जा रही है।

‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान हुआ, हम मिलाने के लिए तैयार…’, खट्टर का सैलजा को ऑफर

लख्‍नऊ की डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि रुखसाना का आरोप है कि कुछ लोग उसकी जमीन और मकान पर कब्जा कर रहे हैं। विरोध पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी फिरोजाबाद को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहां से पुलिस टीम लखनऊ आ रही है। परिवारीजन को भी सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version