Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने हाथी से कुछ इस तरह कराया योगा

हाथी

हाथी

लाइफ़स्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर वन्यजीवन से जुड़े वीडियो और फोटो को काफी पसंद किया जाता है। कभी किसी जनवर के अजीबोगरीब हरकत के, तो कभी किसी पक्षी के द्वारा किए जा रहे कुछ अलग काम का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों भी एक हाथी का वीडियो खुब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी योगा करते हुए नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जा रहे हैं। आप वीडियो में एक विशालकाय हाथी को योगा करते हुए देख सकते हैं। इस हाथी को एक महिला डंडे की मदद से इंस्ट्रक्ट कर रही है और हाथी भी बहुत मजे से अपने टांगों को बारी-बारी उठाकर योग का अभ्यास कर रहा है।

योगा करते हुए हाथी के इस वीडियो को कोलंबस चिड़ियाघर और एक्वेरियम ने फेसबुक पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए चिड़ियाघर ने कैप्शन में लिखा कि ‘हमारे हाथियों के व्यायाम कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए है कि हमारे झुंड का प्रत्येक सदस्य स्वस्थ रहें। इस समय कोनी और हैंक नाम के दो हाथी हैं, जो इस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं।’

चिड़ियाघर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि ‘कोनी 45 साल का बुजुर्ग हाथी है। रोजाना व्यायाम के अभ्यास से उसके मांसपेशियों और जोड़ों का आकार ठीक रहता है। वहीं हैंक हमारे यहां का सबसे बड़ा हाथी है, जिसका वजन 15 हजार पाउंड है। स्वस्थ रहने के लिए उसको भी योगा कराया जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 82 हजार से अधिक व्यू मिल चुके थे। योगा करते हुए हाथी के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर 6 हजार से भी ज्यादा लाइक और 600 से भी अधिक बार शेयर किया जा चुका है।

Exit mobile version