Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

BJP leader accused of rape

BJP leader accused of rape

मुरादाबाद। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म (Rape) किया। इस दौरान युवकों ने आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट भी की गयी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद रोड स्थित गांव निवासी महिला का पति से मनमुटाव चल रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 25 मार्च को गांव गई थी। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति उसे मिला और पति से राजीनामा कराने का झांसा देकर ले गया।

रास्ते में उसने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना लिया।

बाद में चेतावनी दी कि उसने पति का पीछा नहीं छोड़ा तो वीडियो वायरल कर देगा। उसके विरोध करने पर मारपीट भी की।

रविवार को उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version