Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक युवक ने दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

Maid

brutality with minor maid

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो लड़कियों को एकांत में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में बौरा पुत्र फूल सिंह परिहार सोमवार को पड़ोस की दो लड़कियों को एकांत में ले गया और डरा धमका कर उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दोनों बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

CM योगी ने BHU कोविड अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस से प्रभावित लीलावती का हाल जाना

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 22 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता लड़कियों को उपचार के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत ठीक है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा  करा दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Exit mobile version