Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बालू खदान में युवक की पत्थर मारकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder

murder

बांदा जिले की लहुरेटा बालू खदान में बुधवार को सवेरे एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारा घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्यारे को दबोचने की कोशिश कर रही है।

घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव की है। इसी गांव में केन नदी के किनारे बालू की खदान हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लहूरेटा बालू खदान की चेकपोस्ट में शुभम सिंह (25) पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम मिलेथू जिला भदोही काम करता था। आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर पत्थर से प्रहार करके हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची लेकिन हत्यारा पुलिस की पहुंच से दूर जा चुका था। पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

कोरोना पॉजिटिव NSG जवान को नहीं मिल सका बेड, रास्ते में तोड़ा दम

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा भी बताया गया है कि मौके पर पुलिस बल मौजूद है और हत्यारे को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

वही कोतवाली प्रभारी नरैनी सविता श्रीवास्तव ने बताया गया है कि अभी तक बालू कारोबारियों द्वारा घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version