Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आमिर खान के भांजे को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर

Imran Khan

Imran Khan

आमिर खान (Amir Khan) के भांजे इमरान खान ( Imran Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। आपको बता दे, इमरान खान अपनी पत्नी अवंतिका से 2019 में अलग हो गए थे। इमरान और अवंतिका की शादी 2011 में हुई थी। इस शादी से इमरान और अवंतिका की 8 साल की बेटी इमारा है। लेकिन अब लग रहा है कि इमरान खान एक बार फिर प्यार में पड़ गए है। दरअसल, इमरान को मिस्ट्री गर्ल संग देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इमरान खान ( Imran Khan) का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे साउथ एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन संग नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इमरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश लगे। वहीं लेखा प्रिंटेड ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री सुपर कूल लगी। इमरान और लेखा की वीडियो सामने आने के बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। इमरान को खुश देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि लेखा वॉशिंगटन और इमरान खान का अफेयर एक्टर की शादी टूटने की वजह बना। लेखा के एक्स हसबैंड पाबलो चटर्जी और इमरान करीबी दोस्त थे। इमरान का नाम जहां लेखा संग जुड़ रहा है। वहीं कुछ समय पहले अवंतिका की साहिब सिंह लांबा संग तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद कहा गया था कि दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी है। हालांकि इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं है।

पठान की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, 850 करोड़ पहुंचा कलेक्शन!

लेखा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। दोनों ने साथ में फिल्म ‘मटरु की बिजली का मंडोला’ में काम किया था। लेखा ने हिंदी फिल्म युवा, पीटर गया काम से में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म Kadhalar Dhinam थी। इसमें लेखा ने कैमियो रोल किया था। लेखा की शादी पाबलो चैटर्जी से 2017 में हुई थी। हालांकि यह शादी लंबे समय तक नहीं चले और अब दोनों अलग हो गए हैं।

Exit mobile version