• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला आरक्षण विधेयक पर भड़की AAP, कहा- यह ‘महिला बेवकूफ बनाओ बिल’ है

Writer D by Writer D
19/09/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Women’s Reservation Bill

AAP angry over women's reservation bill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार की तरफ से मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill) को महिलाओं को बेवकूफ बनाने की कोशिश बताया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Minister Atishi in Delhi Government) ने कहा कि महिलाओं को 2028 से पहले आरक्षण नहीं मिल पाएगा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में वोट मांगने के लिए महिलाओं को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस बिल में संशोधन करके इसे 2024 से ही लागू किया जाए। हालांकि, उन्होंने एक बार फिर कहा कि सैद्धांतिक रूप से उनकी पार्टी इसके समर्थन में है।

आतिशी ने संविधान संशोधन बिल (Constitutional Amendment Bill) की प्रति हाथ में लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘कल रात मीडिया के जरिए खबर आई कि महिला आरक्षण विधेयक (Women’s Reservation Bill)  को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसे संसद में पेश किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने इस बिल का स्वागत किया। कुछ समय पहले यह संविधान संशोधन बिल (Constitutional Amendment Bill)  सार्वजनिक हुआ और इसे हमने पढ़ा तो समझ में आया कि यह महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill)  नहीं है, 2024 चुनाव से पहले महिला बेवकूफ बनाओ बिल है।

2024 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने वाला

आतिशी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलने वाला है। यह बिल जब पास होगा उसके बाद जो पहली जनगणना होगी उसके आधार पर परिसीमन होगा। उसके आधार पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना होने में कम से कम एक साल का समय लगता है। उसके बाद परिसीमन प्रक्रिया शुरू होगी।

विशेष सत्र का ऐतिहासिक सरप्राइज, 27 सालों से पेंडिंग महिला आरक्षण बिल कैबिनेट से पास

एमसीडी जैसे छोटे चुनाव में परिसीमन में चुनाव आयोग को छह महीने का समय लगा। पूरे देश का करने में एक-दो साल आराम से लग जाएगा। 91वें संविधान संशोधन के अनुसार 2026 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर परिसीमन हो ही नहीं सकता। इसका मतलब जिस महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill)  का इतना ढिंढोरा पीटा जा रहा है वह 2027 या 2028 से लागू होगा।

आज जितनी सीटें हैं उसमें एक तिहाई आरक्षण क्यों नहीं दे सकते हैं?’

आतिशी ने कहा कि बिल के प्रावधानों को पढ़ने से पता चलता है कि 2024 के चुनाव से पहले देश की महिलाओं को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी जी की नीयत होती कि उन्हें महिलाओं को वास्तव में आरक्षण देना है तो वह 2024 में दे देते। क्यों उन्होंने कहा कि पहले हम जनगणना का इंतजार करेंगे, फिर परिसीमन का इंतजार करेंगे। उसके बाद महिलाओं को आरक्षण देंगे। आज जितनी सीटें हैं उसमें एक तिहाई आरक्षण क्यों नहीं दे सकते हैं?’

Tags: Aam Admi Partydelhi newsNational newsspecial sessionWomen’s Reservation Bill
Previous Post

जवानों की शहादत का सेना ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा सरगना उजैर खान को किया ढेर

Next Post

सीएम योगी से अभिनेता मनोज बाजपेई ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

11/04/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी से अभिनेता मनोज बाजपेई ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

giloy

जानें कैसे संजीवनी बूटी की तरह फायदेमंद साबित हुई गिलोय

11/01/2022
Transfer

आचार संहिता लगते ही यूपी में 4 IAS और 5 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

09/01/2022
loot

भाजपा नेता के कार्यालय से लाखों की लूट

20/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version