Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं… राहुल गांधी पर AAP ने बोला हमला

AAP attacked Rahul Gandhi

AAP attacked Rahul Gandhi

नई दिल्ली। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ ही पार्टी के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। इस बीच AAP ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि जब पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है, तब कांग्रेस नेता विदेश घूम रहे हैं।

AAP के मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मलेशिया यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने तंज करते हुए कहा ‘पंजाब में चुनाव होगा तो ये इंसान वोट मांगने पहुंच जाएगा लेकिन आज पंजाब बाढ़ से जूझ रहा है तो ये जनाब मलेशिया घूम रहे हैं?’। ढांडा के इस बयान से AAP और कांग्रेस के रिश्तों में दरार और भी गहरी होती नजर आ रही है। साथ ही विपक्षी एकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पंजाब में बारिश का कहर

वहीं पंजाब की बात करें तो लगातार बारिश और बाढ़ ने सूबे के हालात बेहद खराब कर दिए हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है है। राज्य के कई जिलों में गांव डूबे हुए हैं। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है, जबकि 1।75 लाख हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई। NDRF, BSF, सेना, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

मदद के लिए आगे आए अरविंद केजरीवाल के सिपाही

AAP की पंजाब सरकार हालात से निपटने की कोशिश कर रही है। इस बीच AAP सांसद संजय सिंह भी पंजाब पहुंचे हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित फिरोजपुर का गुलाबा गांव चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। करीब 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड, विधायक नरेंद्र पाल सिंह अपने साथियों के साथ लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही, दिन-रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।

दिल्ली सरकार ने भेजी राहत सामग्री

सिरसा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 5 करोड़ राशि राहत कोष में दी। वहीं दिल्ली बीजेपी पंजाब के लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से 52 ट्रक जिसमें जूते , बेड शीट, दवाई, और जरूरत के सामान को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आज पंजाब के साथ खड़े हैं। मंत्री ने कहा कि जहां हमारी सरकार और पार्टी की जरूरत पड़ेगी हम पंजाब के साथ खड़े हैं।

Exit mobile version