Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आप को भाजपा ने दिया झटका, चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बदली पार्टी

aap candidate join bjp

aap candidate join bjp

आजमगढ़। विधानसभा चुनाव में लोग टिकट नहीं मिलने पर पार्टी को छोड़ रहे हैं, लेकिन आजमगढ़ जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सदर प्रत्याशी ने करीब एक सप्ताह बाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा (BJP) में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी को जिले में तगड़ा झटका लगा है। हालत यह है कि पार्टी के नेता भी इस फैसले से असमंजस में है।

करीब एक सप्ताह पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) ने आजमगढ़ जिले में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जिसमें सदर विधानसभा सीट से अपने पदाधिकारी शिव गोविन्द सिंह को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था। करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शिव गोविन्द सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बागेश्वर नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और भाजपा में शामिल हो गये।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने आप प्रत्याशी शिव गोविन्द सिंह को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा से पाला बदलकर बसपा में शामिल होईं ईशु चौरसिया ने लड़ाई को बना दिया दिलचस्प

इस अवसर पर शिव गोविन्द सिंह ने कहा कि हमें लगा कि वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा ही उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो जनता के हित की सोचती है। स्वच्छ व निर्मल प्रशासन दे सकती है । भाजपा ही युवाओं, बेरोजगारों के विकास का कार्य कर सकती है इसलिए मैंने अपना निर्णय बदला और आज मैं आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ हूं।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि शिव गोविन्द सिंह पहले भाजपा में ही थे, आप से टिकट मिलने के बाद भी देश व प्रदेश हित में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में पुनः वापसी की है। भाजपा में वापसी पर हम और हमारे पदाधिकारी उनका स्वागत व अभिनंदन करते हैं।

शिवपाल के एक और करीबी ने दिया झटका, प्रसपा को छोड़ थामा भाजपा का दामन

वहीं, आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी के इस कदम से काफी असमंजस की स्थिति में है। उसके नेता अभी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।

Exit mobile version