Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) की सभी 117 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में सरकार बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। पंजाब में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ लग रही है। इस रुझान में अब बदलाव की बहुत कम संभावना है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पंजाब में इस समय आप 90, कांग्रेस 12, अकाली दल 08 व सात सीटों पर अन्य लीड कर रहे हैं। पंजाब में अब तक के रुझान के मुताबिक कई बड़े दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं।

भगवंत मान होंगे AAP के CM उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

पंजाब की राजनीति में बाबा बोहड़ के नाम से मशहूर प्रकाश सिंह बादल आप उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आप उम्मीदवार से छह हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रजिया सुलताना, विधानसभा स्पीकर राणा केपी, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण समेत कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

Exit mobile version