• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनवमी पर ‘आपका रामराज्य’ वेबसाइट AAP ने की लॉन्च, केजरीवाल सरकार के कामकाज की मिलेगी जानकारी

Writer D by Writer D
17/04/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
AAP

AAP launches ‘Aapka Ramrajya’ website

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  (AAP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए आज वेबसाइट ‘आपका रामराज्य’ (aapkaramrajya.com) लॉन्च कर दी है। आप सांसद संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वेबसाइट लॉन्च की।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा कि केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के कामकाज के बारे में जानकारी देने के लिए ‘आपका रामराज्य’ वेबसाइट शुरू की गई। रामराज्य की अवधारणा को हम दिल्ली और पंजाब में लागू कर रहे हैं। हम इस वेबसाइट के जरिए आम आदमी पार्टी (AAP)  के जनहित के कार्यों को देश और दुनिया में पहुंचाना चाहते हैं।

वहीं, आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के रामराज्य की अवधारणा में कोई भेदभाव नहीं है, कोई छोटा-बड़ा नहीं है और सभी के हित में काम करने का विचार है। इसी को ध्यान में रखते हुए रामनवमी के अवसर पर AAP की लोकसभा अभियान वेबसाइट ‘आपका रामराज्य’ लॉन्च की गई है।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बिजली मुफ्त दी जा सकती है। आजादी के बाद मुफ्त बिजली योजना, मुफ्त पानी योजना और मुफ्त बस यात्रा योजना लागू करने वाली यह पहली सरकार थी। दिल्ली मुनाफे का बजट देने वाला एकमात्र राज्य है। हम रामराज्य की अपनी परिकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।’

राहुल-अखिलेश ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है भाजपा

आप सांसद ने कहा कि सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP)  की सरकार द्वारा कराए जा रहे कामों से दुनिया सीख ले रही है। पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो और अब अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी हिंदुस्तान आकर कहती हैं कि मुझे सीएम केजरीवाल के बनाए स्कूल देखने हैं। अब अमेरिका वाले कहते हैं, केजरीवाल के कामों से सीखो।

वही, जैस्मिन शाह ने कहा कि सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने राम राज्य से प्रेरणा लेकर जनहित में काम किए हैं। भाजपा को बर्दाश्त नहीं हुआ कि कैसे एक पार्टी काम दर काम किए जा रही है। इसलिए हम पर झूठे केस करके हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।

Tags: Aam Admi PartyaapCM Arvind Kejriwaldelhi newsNational news
Previous Post

29 नक्सलियों का एनकाउंटर ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

Next Post

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
Next Post
Priyanka Chopra

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

बसंत पंचमी-अचला सप्तमी स्नान पर्व पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान

22/01/2026
Football League

फ्रांस की घरेलू फुटबॉल लीग के पहले मुकाबले को किया स्थगित

19/08/2020
CM Yogi

महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम, सजा दिलाने में नम्बर वन है यूपी : मुख्यमंत्री

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version