Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक नितिन त्यागी को किया सस्पेंड

Nitin Tyagi

Nitin Tyagi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक नितिन त्यागी (Nitin Tyagi)  को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से बगावत की थी। पार्टी ने तभी लक्ष्मी नगर के संगठन को भंग कर दिया था। इससे पार्टी को नुकसान भी हुआ। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक व मंत्री गोपाल राय ने पत्र लिखकर नितिन त्यागी को सस्पेंड किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने लक्ष्मी नगर में अपने पूरे संगठन को भंग कर दिया था। आरोप है कि पूर्व विधायक नितिन त्यागी (Nitin Tyagi) ने महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने वाली स्कीम का विरोध किया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ये भी कहा था कि आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लोकसभा चुनाव से पहले ही लक्ष्मी नगर के पूरे संगठन को आम आमदी पार्टी ने भंग कर दिया था।

गोपाल राय के पत्र में लिखा गया है कि ये संज्ञान में आया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित रहने तक आपको अपनी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। यह पत्र पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी को बड़ा झटका, इस मामले में सात साल की सजा

वहीं निलंबन पर नितिन त्यागी (Nitin Tyagi) ने ‘एक्स हैंडल’ पर लिखा है कि आजकल पार्टी में सच बोलना पार्टी विरोधी हो गया? पार्टी के मूल आधारों को खत्म करना पार्टी विरोधी होता है, जिनके खिलाफ जनता ने चुनके भेजा था, उनके लिए ही जानता से वोट मांगना पार्टी विरोधी होता है।’

Exit mobile version