Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

AAP ने कांग्रेस से बनाई दूरी, अकेले लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

AAP

AAP distanced itself from Congress

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर AAP मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में, देश में कोई गठबंधन नहीं है। हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि आज (गुरुवार) को दिल्ली में विधायकों के साथ बैठक के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा, आप दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। मौजूदा समय में 70 विधानसभा सीटों पर आप के 62 विधायक हैं।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े। कुल सात सीटों में से जहां चार पर AAP तो वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। गठबंधन के उम्मीदवार आप के 44 विधायकों के क्षेत्रों में धराशायी हो गए।

जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, ऐसे बची यात्रियों की जान

AAP के चार उम्मीदवारों में से तीन वर्तमान में विधायक हैं, लेकिन इन तीनों में से दो अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार से हार गए हैं। दिल्ली की कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ 18 क्षेत्रों पर ही गठबंधन के उम्मीदवारों को भाजपा उम्मीदवार से जीत मिली है।

Exit mobile version