Delhi Elections: AAP ने दूसरी लिस्ट जारी, सिसोदिया की सीट पर अवध ओझा लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कुल 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पार्टी ने शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले आप ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी का धन्यवाद कहा है। सिसोदिया ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरविंद केजरीवाल (@ArvindKejriwal) जी और आम आदमी पार्टी (@AamAadmiParty) का तहे दिल से आभार, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं खुद को एक शिक्षक मानता हूं, राजनीतिज्ञ नहीं। पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का दिल था। जब अवध ओझा जी पार्टी से जुड़े और उन्हें चुनाव लड़ाने की मांग उठी, तो मैं यही सोच पाया कि एक शिक्षक के लिए पटपड़गंज से बेहतर सीट कोई हो ही नहीं सकती।”

अब नागपुर में बम धमाकों की धमकी, होटल द्वारकामाई को आया ईमेल

अवध ओझा को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, “एक और शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपते हुए मुझे खुशी है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ मिलकर वही काम करने को तैयार हूँ, जो पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया। मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनता की भलाई का जरिया है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक, मेरा संकल्प अडिग है: दिल्ली को और बेहतर बनाना। आपका भरोसा मेरी ताकत है। जय हिंद!”

AAP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

1. नरेला- दिनेश भारद्वाज

2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल

4. मुंडका- जसबीर कराला

5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक

6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल

7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)

8. पटेल नगर- प्रवेश रतन

9. मादीपुर- राखी बिड़लान

10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार

11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज

12. पालम- जोगिंदर सोलंकी

13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया

14. देवली- प्रेम कुमार चौहान

15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा

16. पटपड़गंज- अवध ओझा

17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा

18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)

19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी

20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

Exit mobile version