Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

फैशन शो के आखिरी दिन आथिया शेट्टी स्टनिंग लुक में आईं नजर

athiya shetty

आथिया शेट्टी

लाइफ़स्टाइल डेस्क। लैक्मे फैशन वीक इस साल कोरोना के कारण डिजिटल रूप में था।  जिसमें फेमस डिजाइनर्स ने अपने-अपने कलेक्शन पेश किए। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं। लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने जलवे बिखेरती नजर आई।

अथिया शेट्टी फैशन डिजाइनर आएशा राव के कलेक्शन को पेश किया। आथिया के लुक की बात करें तो उन्होंने महरूम कलर का एंब्राइड्री किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना। इस लहंगा-चोली में ऑस्ट्रेलिया के कई फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। जिसमें  बैंक्सिअस, गमनीट, ओरिएंटल पॉपपीज़, इमलीलोस, पर्सिमोन और मैडोना लिली आदि शामिल है। इस लुक में आथिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस लुक के साथ अथिया ने बिल्कुल लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक कैरी की। इसके साथ की खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन रखकर अपने लुक को पूरा किया।

अथिया शेट्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी रैंप में जलवे बिखेरती नजर आई। उन्होंने फैशन डिजाइनर साक्षी और किन्नी के अलावा रिमझिम दादू के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनीं।

फैशन डिजाइनर साक्षी और किन्नी कलेक्शन में से मृणाल ग्रीन कलर का थाी स्लिट फ्रिल स्कर्ट के साथ स्टाइलिश मल्टीकलर शर्ट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने हेयर टाइट कलर के हेयर स्टाइल बनाई। इसके साथ स्मोकी आइज मैट लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

वहीं रिमझिम दादू के कलेक्शन में से मृणाल ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर ब्लू कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना। इसका ब्लाउज ऑफ शोल्डर था। इसके साथ ही खूबसूरत लहंगे में हैवी इंब्राइड्री की गई है।

Exit mobile version