• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों का राशन हजम कर जाते थे ‘अब्बा जान’ : योगी

Writer D by Writer D
12/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद कुशीनगर को 421 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होते ही दुनिया के 14 देशों से सैलानी यहां जब आने लगेंगे तब इसका स्वरूप देखने लायक होगा।

मुख्यमंत्री जिले के कप्तानगंज में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत 310.44 करोड़ की अन्य 96 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 14.17 करोड़ की 11 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले हर गरीब को मिलने वाला राशन क्यों नहीं मिल पाता था? क्योंकि तब ‘अब्बा जान’ बोलने वाले गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता। अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा।

कोविड टेस्टिंग में इतने जिलों में संक्रमण का नहीं मिला कोई भी नया केस

यह भी कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कत्तई बर्दाश्त न करे। याद रखिएगा! बिच्छू कहीं भी होगा तो डंसेगा।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज का निर्माण होगा। जल्द ही प्रदेश के 90 हजार नौजवानों को नौकरी मिलेगी, इसकी तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि विकास से ही हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर किसी भी दल कुशीनगर को महत्व नहीं दिया। राजनैतिक कारणों से घोषणाएं तो होती थीं, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाती थी। ठेके-पट्टे, भाई-भतीजावाद, जातिवाद के चंगुल में फंस कर रह जाती थी। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि जनपद को मिली परियोजनाएं यह साबित करती हैं कि कुशीनगर भी किसी जिले से पीछे नहीं रहेगा, बल्कि विकास का अंतर्राष्ट्रीय मॉडल बनेगा। कुशीनगर एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

साढ़े चार साल में माफियाओं और अपराधियों पर कहर बनकर टूटी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पूर्वी उप्र में बीमारी थी। इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू और तमाम अन्य प्रकार की बीमारियों से मौतें होती थीं। उपचार का कोई माध्यम नहीं था। अकेले गोरखपुर में मेडिकल कालेज एक जर्जर कालेज बन कर रह गया था। लोगों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली और मुम्बई जाना पड़ता था। आज आप देख रहे होंगे लगभग हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने के प्रयास में सरकार है। एम्स भी गोरखपुर में बन कर तैयार है। शीघ्र ही एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है। देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज बन रहा है। बस्ती में मेडिकल कालेज को प्रारंभ कर दिया गया है। यह पर एमबीबीएस प्रवेश शुरू हो चुका है। सरकार नई नीति लेकर आ रही है। इसके तहत 75 जिलों में मेडिकल कालेज (पीपीपी मोड) खोलने जा रहा है। उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार कार्य कर रही है। संतकबीर नगर में भी मेडिकल कालेज खुलेगा।

योगी ने कहा कि पूरे देश में कोरोना महामारी आई है। उप्र में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। मैं उन सभी कोरोना वारियर, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन करूंगा। कल्पना करिए यदि सपा, बसपा और कांग्रेस में यह महामारी आती तो क्या होता। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में किस तरह से महामारी फैल रही है, उप्र में होता तो क्या होता। जिन लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदना है। जो बच्चे निराश्रित हुए उन बच्चों को पढ़ाई के लिए चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जो महिलाएं निराश्रित हुए हैं सरकार उनकी व्यवस्था में भी लगी है।

उन्होंने कहा कि जनपद में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, उसमें जेल भी है। इसके लिए लोगों को बस्ती जाना पड़ता था। हम लोगों को सुधरने का मौका देंगे। जेल अपराधियों के लिए मौज-मस्ती का केंद्र नहीं बनना चाहिए।

योगी ने कहा कि प्रदेश में श्रम सस्ता है, यहां हम उसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। जितना जल संसाधन अपने पास है उसका हम इस्तेमाल खेती से लेकर अन्य कार्यों में कर सकते हैं। स्वयं सहायता समूह बेहतर कार्य कर सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल पहले प्रदेश में ऐसी सरकार थीं जो वह केवल भाई-भतीजावाद की सरकार थी। तुष्टीकरण के नाम पर आपके हक पर डकैती डालने का कार्य करती थी। गुंडागर्दी और दंगा प्रदेश की पहचान बन चुका था। नौजवानों की नौकरी को नीलाम कर दिया जाता था। गरीबों के पेट में जाने वाले निवाले में डकैती डाल देते थे। आज नौजवान सरकारी नौकरी पा रहा है। पुलिस की भर्ती में बीस फीसद महिला पुलिसकर्मी भर्ती होनी चाहिए। आज तीस हजार महिला पुलिस अधिकारी प्रदेश में हैं, जो महिला सशक्तीकरण से जुड़कर हर बालिका, बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी दे रही हैं। मिशन शक्ति कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुंच रहा है। वहां पर महिला बूथ बनाकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता फैला रही है। कन्या सुमंगल योजना, सामूहिक विवाह की योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ भी उनके द्वारा किया जा रहा है।

योगी ने कहा कि हमने लाखों नौकरी दी। 90 हजार नौकरियां आ रही है। योग्यता के आधार पर सरकार सभी को नौकरी दे रही है। उन्हें नियुक्ति पत्र दे रही है। इसके पूर्व सभा को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद विजय दुबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, विधायक पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया।

Tags: cm yogikushinagar newsup news
Previous Post

कोविड टेस्टिंग में इतने जिलों में संक्रमण का नहीं मिला कोई भी नया केस

Next Post

CM योगी ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि, मिलेगी 50 लाख की आर्थिक सहायता

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
CM Yogi

CM योगी ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि, मिलेगी 50 लाख की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें

Solar City

अयोध्या बन रही प्रदेश का पहली सौर ऊर्जा मॉडल सिटी

03/10/2024
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस Venkaiah Naidu

दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे: वेंकैया नायडू

11/02/2021
Special trains will run for PET exam

कोहरे ने रोक दी ट्रेनों के रफ्तार, रेलवे ने रद्द कर दिन ये ट्रेन

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version