Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब्दुल्ला आजम बोले- शहर और स्वार प्रत्याशी मेरी हत्या करवा सकते हैं

रामपुर(मुजाहिद खां)। अब्दुल्लाह आज़म ने प्रेस वार्ता में कहा कि इससे पहले उनका नामांकन रद्द करने की साज़िश थी, लेकिन ऐसा नहीं कर सके साज़िश करके भी।

अब्दुल्लाह आज़म ने आरोप लगाया कि उनकी रेकी की जा रही है। उनका पीछा किया जा रहा है। और इस बात के पूरे इमकानात हैं की उनको किसी फर्ज़ी मुकदमे में दोबारा जेल भेजने की तैयारी है या फिर किसी हादसे में कुछ भी हो सकता है।

बीजेपी के स्वार और शहर उम्मीदवार ने यह तय किया है कि किसी रोड एक्सीडेंट में या किसी भी तरीके से माहौल खराब कराकर उनकी हत्या कर सकते है।

रामपुर में सपा के युवा नेता सपा सांसद मोहम्मद आज़म खान के बेटे और स्वार-टाण्डा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल्लाह आज़म खान ने सपा कार्यालय दारुल आवाम पर सपा के प्रत्याशियों को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की।

चुनाव आयोग से की मण्डलायुक्त को हटाने की मांग

प्रेस कांफ्रेंस में अब्दुल्लाह आज़म ने चुनाव आयोग से मण्डलायुक्त को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सपा के केंद्रीय कार्यालय से मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह को हटाने के लिए लिखा गया है। अब्दुल्लाह आज़म ने मंडल आयुक्त पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरन ही सपा कार्यालय के बाहर से पुलिस के हूटर सुनाई देने पर अब्दुल्लाह आज़म भड़क गए उन्होंने कहा कि अब भी आप देख रहे होंगे और आपको हुटरों की आवाज़ आ रही होगी। कहा यह रामपुर के लोगो के लिए आम बात हो गई। सिर्फ रामपुर के लोगो को ट्रेराराइस करने के लिए। इस वक्त भी ये हाल है बाहर का। जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूँ।

अब्दुल्लाह आज़म ने कहा कि 55 हज़ार रेड कार्ड समाजवादी पार्टी के लोगो को दिए जा रहे है। उनको इस बात के लिए धमकाया जा रहा है कि 14 तारीख को वोट नहीं डाले जा सके।

अखिलेश का तंज़, ‘बीजेपी की लिस्ट में 99 क्रिमिनल, शतक में 1 कम’

अब्दुल्लाह आज़म ने चुनाव आयोग से रामपुर के मामले में दखल देकर मंडल आयुक्त का तबादला करने की मांग की। अब्दुल्ला ने कहा कि कमिश्नर सिक्किम कैडर के है। उनका दो बार यूपी में एक्सटेंशन हो चुका है। जो नियमो के खिलाफ है और उनको सिक्किम वापस भेजना चाहिए वहां ज़रूरत है यहाँ कमिश्नर के तौर पर किसी और अधिकारी की तैनाती होना चाहिए।

अब्दुल्लाह आज़म ने एक तस्वीर भी दिखाई जिसमें बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना के साथ मण्डलायुक्त दिखाई दे रहे है। अब्दुल्लाह आज़म ने एक वीडियो भी दिखाई जिसमें बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ओर मंडल आयुक्त का एक पुराना होली समारोह का वीडियो भी दिखाया और आरोप लगाए की क्या इनके रहते फेयर इलेक्शन हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों के फोन रिकॉर्ड और उनके मूवमेंट्स पर चुनाव आयोग से निगरानी करने की मांग की।

Exit mobile version