Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन को समर्थन देने हजारों किसानों के साथ सिंधु बार्डर जाएंगे अभय चौटाला

Abhay Chautala

Abhay Chautala

इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला 28 दिसम्बर सोमवार को सुबह 11 बजे राई के विश्राम गृह से हजारों किसानों के साथ सिंघु बार्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी श्री चौटाला ने गत नौ दिसम्बर को टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया था। श्री राठी ने कहा कि किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी की सीमा पर गत एक माह से आंदोलनरत है।

किसानों के आंदोलन के समर्थन में RLP ने छोड़ा NDA का साथ, बेनीवाल ने किया ऐलान

उन्होंने कहा कि श्री चौटाला आंदोलन के पहले दिन से ही कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के पक्ष में खड़े हैं और उनकी आवाज हर मंच पर उठा रहे हैं। क्याेकि श्री चौटाला स्वयं खेती करते हैं और किसान के हर दर्द को समझते हैं इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर एक किसान के नाते हरसम्भव मदद कर रहे हैं।

Exit mobile version