Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आराध्या के जन्मदिन पर अभिषेक ने किया खास पोस्ट, ऐश्वर्या के लिए किया ये खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी लाडली आराध्या का 16 नवंबर 2021 को 10 जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

आराध्या की जन्मदिन पार्टी बच्चन फैमिली के लिए बेहद खास रही है, जिसका खुलासा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम से किया है। इतना ही नहीं अभिषेक ने ये भी खुलासा किया है कि आराध्या की मां ऐश्वर्या राय बेटी के बारे में क्या कहती हैं?

अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या  जो तस्वीर शेयर किया है, उसमें आराध्या पिंक कलर के फ्रॉक में काफी क्यूट लग रही हैं। फोटो के बैकग्राउंड को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आराध्या का बर्थडे काफी भव्य हुआ है, क्योंकि, तस्वीर के बैकग्राउंड में प्रोजेक्ट पर, ”हैप्पी बर्थडे आराध्या” लिखा हुआ है और पीछे बैलूंस भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने आराध्या की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं, आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाती हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा खुश रखें। अभिषेक के पोस्ट पर एक्ट्रेस नीतू कपूर, बॉबी देओल, अनुपम खेर, तारा शर्मा, डीन पांडे, जूही चावला, नील नितिन मुकेश, प्रीति जिंटा और बिपाशा बसु समेत कई और बॉलीवुड सितारों ने आराध्या को जन्मदिन की बधाई देते हुए कॉमेंट किया है।

Exit mobile version