Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आठ वर्ष से फरार पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Arrested

Arrested

फिरोजाबाद। जिले के थाना लाइनपार पुलिस ने POCSO एक्ट में 08 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया पॉक्सो एक्ट का अभियुक्त चंद्रशेखर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दयाराम पिछले आठ साल से फरार चल रहा था।वह नगला विष्णु का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पॉक्सो एक्ट का आरोपी है।

न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। उसके बाद वह तारीख पर नही आया। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। उसकी गिरफ्तारी (Arrested) के बाद पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के कार्रवाई कराई और वैधानिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा।

Exit mobile version