Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल कराने के फरार आरोपी उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

arrested

arrested

शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने के आरोप मामले में फरार चल रहे केएन काटजू इण्टर काॅलेज कीडगंज के उप प्रधानाचार्य को कीडगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित शिवकुटी थाना क्षेत्र के एलआईजी काॅलोनी गोविन्दपुर निवासी डॉ.आकाश खरे है। इनके खिलाफ कीडगंज थाने में आईटी एक्ट के तहत उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार थे।

योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर कीडगंज थाने की पुलिस तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर कीडगंज थाना प्रभारी रमेश चौबे अपनी टीम के साथ बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Exit mobile version