• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनीमून पर कपल के साथ हुआ कुछ ऐसा, अब अस्पताल में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय
0
blast on honeymoon

हनीमून पर कपल के साथ हुआ हादसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बर्कशायर के ब्रैक्नेल में रहने वालीं लिडिया मकारचुक अपने पति नॉर्बर्ट वर्गा के साथ पिछले महीने हनीमून पर यूक्रेन गई थीं। उन्होंने हंगरी की सीमा के नजदीक कार्पेथियन पर्वत को अपना ठिकाना बनाया था।

ब्रिटेन में रहने वाला एक कपल हनीमून के लिए यूक्रेन गया था, लेकिन अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। दरअसल, इस कपल के साथ कुछ दोस्त और रिश्तेदार भी थे। सभी रात के वक्त बॉनफायर कर पार्टी कर रहे थे, तभी जमीन के अंदर से जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के समय दफन किए गए बम की वजह से हुआ था। इसमें नई नवेली दुल्हन गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्कशायर के ब्रैक्नेल में रहने वालीं लिडिया मकारचुक अपने पति नॉर्बर्ट वर्गा के साथ पिछले महीने हनीमून पर यूक्रेन गई थीं। उन्होंने हंगरी की सीमा के नजदीक कार्पेथियन पर्वत को अपना ठिकाना बनाया था। रात के समय सभी आग जलाकर बातें कर रहे थे। लिडिया बता रही थीं कि कैसे नॉर्बर्ट ने उनके जूतों की तारीफ की और दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए।

आपस में टकराई छह गाड़ियां, तीन ने मौके पर तोड़ा दम

बातचीत के बीच नॉर्बर्ट वर्गा अपना कैमरा लेने टेंट की ओर गए। जैसे ही वो वापस आने के लिए मुड़े एक जोरदार धमाका हुआ। वो तुरंत अपनी पत्नी लिडिया मकारचुक के पास पहुंचे, जो बुरी तरह घायल हो चुकी थी। बम धमाके लिडिया के भाई और एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि उनके हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

लिडिया ने कहा, ‘सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था। तभी एक जोरदार धमाका हुआ। कुछ नुकीली चीजें उड़कर मेरे चेहरे पर लगीं, मुझे सुनाई देने बंद हो गया था। मैं दर्द से चीख रही थी। जब धुआं हटा तो मैंने देखा कि केवल मैं ही नहीं बाकी लोगों का भी यही हाल था। मुझे बाद में बताया गया कि मेरा भाई अब इस दुनिया में नहीं है।’

बताया जा रहा है कि कपल ने जो आग जलाई थी, उसकी गर्मी के कारण बम में धमाका हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये बम ब्रुसिलोव आक्रमण के समय से आया था, जो रूसियों द्वारा 1916 में ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ चलाए गए एक खूनी अभियान का हिस्सा था।

Tags: # world newsblast on honeymoonhoneymooninternational News
Previous Post

केरल में बारिश-बाढ़ से मची तबाही,26 की मौत, PM-शाह ने जताई चिंता

Next Post

मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत गिरोह का सरगना हमजा ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post

मुठभेड़ में बांग्लादेशी डकैत गिरोह का सरगना हमजा ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

hornet

अमेरिकी FA-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना में हो सकता है शामिल

22/12/2020
Strike

यूपी में फिर लागू हुआ एस्मा एक्ट, विभागों, निगमों और प्राधिकरणों में तत्काल प्रभाव से लागू

16/02/2024
Moto GP

Moto GP भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार

21/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version