Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मध्य प्रदेश में हादसा: बरातियों से भरी जीप कुएं में गिरी, यूपी के छ्ह लोगों की मौत

Accident

jeep fell in well

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुए में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तरप्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुए में से निकाल लिया गया।

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है।

सूत्रों ने कहा कि मृतकों की पहचान छत्रपाल, राजू कुशवाह और घनश्याम के रूप में हुयी है। तीन अन्य पुरुषों की पहचान की जा रही है। बताया गया है कि ये सभी उत्तरप्रदेश के महोबा जिला निवासी हैं और जिले में एक बारात में आए थे।

Exit mobile version