Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, महाराजगंज थाने के दारोगा की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार को तड़के चार बजे हुए हादसे में जिला महाराजगंज के थाना परसा मलिक में तैनात उप निरीक्षक की मौत हो गई।

वह 14 दिन का अवकाश लेकर अपनी निजी कार से महाराजगंज से अपने घर बुलंदशहर जा रहे थे। मटसेना थाना क्षेत्र में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार वह स्वयं चला रहे थे। कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से डिवाइडर में घुस गया था।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना मटसेना क्षेत्र पर लाल रंग की सेंट्रो कार तड़के करीब चार बजे अचानक डिवाइडर से टकरा गई। यूपीडा की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल पर संपर्क किया तो उनकी पहचान मूल रुप से हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के नगला हरनाथ एवं वर्तमान में जिला बुलंदशहर के नरौरा निवासी योगेंद्र कुमार (45) पुत्र गंगाराम के रूप में हुई।

देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी के तीन जिले, ताजनगरी आगरा शीर्ष पर

योगेंद्र कुमार वर्तमान में महाराजगंज जिले के थाना परसा मलिक में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम करीब आठ बजे दिवाली के त्योहार और घरेलू कामकाज होने के कारण 14 दिन की छुट्टी लेकर अपनी कार से बुलंदशहर के लिए चले थे। उप निरीक्षक योगेंद्र कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार अपने कुछ परिचितों के साथ सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सौंप दिया।

बलरामपुर  : बंदियों को सशक्त बनाने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

मृतक उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार 1996 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। जनवरी 2018 में उपनिरीक्षक की परीक्षा पास करने के साथ उनका चयन उप निरीक्षक पद पर हो गया था। उप निरीक्षक के रूप में पहली तैनाती जिला बुलंदशहर के नरौरा में थी। दूसरी तैनाती महाराजगंज जिले के थाना परसा मलिक में मिली थी।

Exit mobile version