Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने यूपी रोडवेज की बस को मारी टक्कर, 14 यात्री घायल

Accident

तेज रफ्तार डंपर ने यूपी रोडवेज की बस को मारी टक्कर

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक डम्फर ने यूपी रोडवेज की यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। इसमें 14 यात्री घायल हो गए। यूपी रोडवेज की बस में 44 यात्री सवार थे।

इस हादसे में 14 यात्री घायल हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर डम्फर ने डिवाइडर को तोड़ते हुए बस में सीधी टक्कर मारी है।

सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की है।

क्षेत्रीय अधिकारी के काफिले पर हमला, तीन पुलिस अधिकारी समेत आठ की मौत

पुलिस ने जारी बयान में बताया कि शुक्रवार की रात में थाना दनकौर क्षेत्र में यह घटना हुई। यमुना एक्सप्रेस वे एक डम्फर नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा था। डम्फर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रोडवेज की बस में टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में लगभग 14 लोग घायल हुए हैं जिनमें 5 गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version