Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रसवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Road Accident

Road Accident

उत्तर प्रदेश में मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से दिल्ली की ओर जा रही कार के पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार किलोमीटर संख्या 88 के निकट पलट गई जिसमें मां बेटी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। कार सवार हताहत लाजपत नगर दिल्ली के निवासी हैं।

ओवैसी के गढ़ में योगी बोले- इलाहाबाद प्रयागराज बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं बन सकता

उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मनीषा और उनकी 25 वर्षीय बेटी मानसी के रूप में की गई है। इस दुर्घटना में संदीप, हरीश एवं नामदेव घायल हुए हैं। जिन्हें चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने अस्पताल में दोनो महिलाओं को मृत घोषित किया।

Exit mobile version