Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करोड़ो की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 14 आपराधिक मामले दर्ज

cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

एसओजी एवं झूंसी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को करोड़ों की ठगी मामले में आरोपित को नई झूंसी के समीप से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

आरोपित फूलपुर थाना क्षेत्र के उग्रेसेनपुर उर्फ बीबीपुर गांव निवासी योगेश तिवारी झूंसी के आवास विकास कालोनी में रहता था। यहीं से वह प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ा हुआ था। इसी की आड़ में उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी किया।

इसके खिलाफ फूलपुर, झूंसी, कैन्ट, जार्जटाउन, कर्नलगंज, दारागंज, सिविल लाइंस समेत कुल 14 ठगी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि इसके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम को लगाया गया था। जिसे सोमवार दोपहर टीम ने गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

Exit mobile version