Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपित गिरफ्तार

arrested

arrested

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक कालोनी से दो माह पूर्व एक किशोरी का अपहरण हो गया था। किशोरी के परिजनों ने शक के आधार पर आरोपित के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने किशोरी को घटना के दो-तीन दिन बाद बरामद कर लिया था लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। मंगलवार रात्रि में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार (arrested) कर लिया।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ सिविल लाइंस गजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते मई माह थाना क्षेत्र के आशियाना चैकी क्षेत्र निवासी दसवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद लापता हो गई थी। पिता ने शक के आधार पर थाना छजलैट के कुड़ा मीरपुर निवासी विकास पुत्र निदेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने किशोरी को घटना के दो-तीन दिन बाद बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। तब से लगातार पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी मगर आरोपित पुलिस को चकमा देता रहा।

मंगलवार रात्रि में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पुलिस उपनिरीक्षक सौरभ त्यागी के नेतृत्व में आरोपित विकास को किशोरी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version