Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अश्लील वीडियो बनाकर महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

arrested

arrested

मथुरा थाना गोवर्धन में शनिवार दोपहर एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले नामजद पर अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करते हुए तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महिला का कहना है कि घर में घुस कर तमंचे के बल पर आरोपी द्वारा बनाई गई वीडियो को दिखा कर कई बार गलत काम किया। जिससे महिला परेशान थी। शनिवार दोपहर गोवर्धन थाने पहुच कर अपनी आप बीती पुलिस को सुनाई और गोवर्धन पुलिस को लिखित में तहरीर दी।

मामले में गोवर्धन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपित बबली चौथिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोवर्धन के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version