Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉडल शॉप हत्याकांड में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार

arrested

arrested

गोरखपुर। तारामंडल थाना क्षेत्र में मारपीट कर हत्या करने में संलिप्त अभियुक्त हिमांशु राय उर्फ प्रवीण राय पुत्र मोहन राय को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार (arrested) कर लिया। इसकी गिरफ्तारी अमर उजाला तिराहा से रामगढ़ताल पुलिस ने किया।

बांसगांव थाना क्षेत्र जयंतीपुर कौड़ीराम का निवासी यह आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। वर्तमान में यह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपलापुर में रह रहा था। गिरफ्तारी रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अमर उजाला तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

हत्या में संलिप्त अभियुक्त के खिलाफ रामगढ़ताल थाना में मुकदमा अपराध संख्या 392/2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 302, 323, 427, 504, 506,120 बी और 7 सीएलए एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version