Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी और बेटी की हत्या कर आरोपी फरार

Murder

Murder

आगरा। जिले के खंदौली में पत्नी और मासूम बेटी की हत्या (Murder) कर आरोपी फरार हो गया। सुबह हत्या की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार हत्यारोपी की तलाश में जुट गयी है।

मामला आगरा के खंदौली थाना के पैंतखेड़ा का है। सोमवार सुबह डबल मर्डर की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फ़ैल गयी। जानकारी के अनुसार पैंतखेड़ा निवासी मनमोहन सिंह आगरा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह अपनी पत्नी ममता, तीन वर्षीय बेटा आरव और सवा साल की बेटी सौम्या के साथ रहता था। सोमवार सुबह परिजनों को मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटी की लाश जमीन पर खून से लथपथ मिली।

इस मामले में ममता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी पांच साल पहले मनमोहन सिंह से हुई थी। मनमोहन सिंह एक शराबी किस्म का व्यक्ति था और उसके किसी और महिला के साथ सम्बन्ध भी है। जिस कारण मनमोहन सिंह और उनकी बहन का झगड़ा भी होता था।

इस मामले में अन्य लोगों ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे मनमोहन को घर के बाहर टहलता हुआ देखा गया था। जिसके पश्चात उसके और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

आज सुबह उसके परिवार का कोई भी सदस्य बाहर न दिखाई देने पर पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा हरि ओम घर पहुंचे। घर पहुंच कर ममता और सौम्या की लाश फर्श पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए। वहीं आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। जिसके पश्चात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। घर से फरार मनमोहन सिंह की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version