Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोवा से फरार दुष्कर्म का आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार

arrested

arrested

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंची गोवा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। गर्भपात कराने के आरोप में युवती की मां को अमरोहा से गिरफ्तार कर दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद पुलिस अपने साथ गोवा ले गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि दुष्कर्म के एक मामले में गोवा पुलिस ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के पठानों वाली मिलक गांव में दबिश देकर युवती से दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस पिछले काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी रहीम खान गोवा में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था।वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पठानों वाली मिलक गांव का निवासी है। आरोपी गोवा के मार गांव टाउन में छह माह पहले एक युवती से पहले दोस्ती की और फिर बाद में शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीते वर्ष मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से गोवा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी रहीम खान की गिरफ्तारी के बाद पीडिता की मां को भी अमरोहा से गिरफ्तार किया गया। पीडिता की मां पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म की घटना होने के बाद अपनी बेटी का गर्भपात कराया था।

दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद गोवा पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

Exit mobile version