Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोपी गिरफ्तार

Arrested

arrested

कुशीनगर। जिले में एक व्यक्ति को उसके घर पर पाकिस्तान का झंडा फहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए  पीटीआई-भाषा  को बताया, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जिले के तरिया सुजान थाना क्षेत्र के वेदुपर मुस्तक्विल गांव में एक घर पर झंडा फहराया गया।

इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है, जबकि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही गैर-राष्ट्रीय ध्वज को हटा दिया गया।

सिंह ने यह भी कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान (21) के रूप में हुई है। सलमान और झंडा बनाने में उसकी मदद करने वाली बुआ शहनाज (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा सलमान के चचेरे भाई इमरान के खिलाफ झंडा फहराने में मदद करने के मामले में भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version