Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने छजलैट के गांव कोकरपुर उर्फ नत्था नगला निवासी आरोपित अजीम को अपहरण दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि अगवानपुर चौकी क्षेत्र से बीते 5 सितंबर की रात किशोरी घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने अगले दिन छजलैट थाना क्षेत्र के गांव कोकरपुर उर्फ नत्था नगला निवासी दूसरे समुदाय के युवक अजीम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को कुछ दिन बाद ही बरामद कर लिया। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई, तभी से आरोपित की तलाश की जा रही थी।

आज रात्रि में थाना सिविल लाइंस के एसएसआई बृजेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

Exit mobile version