• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या का आरोपित असलहे के साथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
12/06/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी में युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या (murder) करने के मामले में आरोपित को पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शनिवार शाम को गिरफ्तार (arrested) कर लिया।

कांठ थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव निवासी विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, विकास और जोगेंद्र पुत्र नन्हें सिंह शुक्रवार की रात गर्मी होने के कारण अपने घर के बाहर देहली पर बैठे हुए आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां गांव निवासी नंदराम उर्फ नंदू पुत्र उदल सिंह और उसका भाई सतीश वहां आ गए। दोनों शराब ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ होने लगा। इस पर विकास ने दोनों को घर के आगे झगड़ा करने से मना कर दिया। इस पर नंदराम उर्फ नंदू, विकास को गालियां देने लगा।

जिस पर विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार और जोगेंद्र ने उसे समझा बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन नंदराम उर्फ नंदू विकास ने नाराज होकर देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, विकास घर की छत पर जाकर लेट गए। वहीं जोगेंद्र घर के सामने ही बाहर गली में चारपाई डालकर लेट गया था। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद नंदराम उर्फ नंदू हाथ में तमंचा लेकर दोबारा से वहां आ गया और घर के आगे विकास को ललकराने लगा। जिस पर विनोद और उसके भाइयों की आंख खुल गई।

शोर सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण भी जाग गए। इसी दौरान गली में चरपाई पर बैठे जोगेंद्र (18 वर्ष) को नंदराम उर्फ नंदू ने तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके बांए कान के पीछे गर्दन पर लगने से जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई था। इसके बाद आरोपित खुलेआम तमंचा लहराते हुए फरार हो गया था।

जोगेंद्र के भाई ने घटना में थाना कांठ में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना, उपनिरीक्षक प्रवेंद्र सिंह, मदन पाल राणा, कॉन्स्टेबल अभय बालियान एवं बुद्धप्रकाश ने शनिवार को आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध 12 बोर का तमंचा एवं एक कारतूस के खोखे सहित गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अदालत भेज दिया है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

यूपी हिंसा में  अबतक 255 गिरफ्तार, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Next Post

दबंगों ने सफाई कर्मी की महिला को पीटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
Next Post
beaten

दबंगों ने सफाई कर्मी की महिला को पीटा

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकियों को किया ढेर

08/05/2022
CM Yogi hoisted the party flag on BJP's foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा

06/04/2025
Pakistani woman village head

पाकिस्तानी महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज, फर्जी दस्तावेज़ बनाने का आरोप

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version