Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवाहिता से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह से था फरार

accused arrested

accused arrested

लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने विवाहिता से दुराचार करने के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पीडि़त महिला ने आरोपित के खिलाफ 9 जनवरी 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था।

थाना प्रभारी जानकीपुरम ने बताया कि गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम जानकीपुरम न्यू गार्डेन निजी स्कूल के पास निवासी रंजीत मौर्या बताया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित मूल रूप से ग्राम रायगंज मेला बदोसराय बराबंकी का रहने वाला है। यहां किराये के मकान में रहता है।

लखनऊ में विभिन्न क्षेत्रों से दस वांछित समेत 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपित के खिलाफ स्थानीय महिला ने आरोप लगाया था कि रंजीत उसे बहला-फुसला कर ले गया था। आरोपित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबन्ध बनाये थे। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपित करीब 2 माह से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Exit mobile version