• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संडे स्पेशल में बनाएं यह जायकेदार डिश, हर कोई उठता है इसका लुत्फ

Writer D by Writer D
14/09/2025
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Achari paneer tikka

Achari paneer tikka

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पनीर टिक्का काफी लोकप्रिय डिश है। इसी तरह अचारी पनीर टिक्का (Achari Paneer Tikka) भी किसी से कम नहीं पड़ती और आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप अगर पनीर की डिश के शौकीन हैं तो यह आपको निश्चित तौर पर पसंद आएगी। इसे काफी आसानी से बनाया जा सकता है और समय भी बहुत कम लगता है। इसके स्वाद के तो क्या कहने। आम तौर पर लोग इस डिश का मजा लेने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं, लेकिन आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर घर में भी स्वादिष्ट रेसिपी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें अचार का फ्लेवर आता है। पनीर के टुकड़ों को अचार के मसाले के साथ रोस्ट किया जाता है। हमारे कहने पर आप एक बार इसे ट्राई करके जरूर देखें।

अचारी पनीर टिक्का (Achari Paneer Tikka) बनाने की  सामग्री

पनीर – 300 ग्राम
अचार का मसाला – 3 टेबल स्पून
दही – 1/2 कप
खड़ा सूखा धनिया – 1 टेबल स्पून
मेथीदाना – 1/2 टी स्पून
कलौंजी – 1/2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
सरसों पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हल्दी – एक चुटकी
पुदीने की पत्तियां
नमक – स्वादानुसार

अचारी पनीर टिक्का (Achari Paneer Tikka) बनाने की  विधि

– सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर रख दें। इसमें खड़ा धनिया, मेथी दाना और कलौंजी को डालकर 5 मिनट तक भून लें फिर ठंडा होने दें।
– अब एक बर्तन लें और उसमें दही, लाल मिर्च, सरसों पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी और अचार का मसाला डालकर मिक्स कर लें।
– इसके बाद पहले भूने गए मसालों को या तो कूट लें या फिर मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें।
– अब इन मसालों को दही और अन्य मसालों के मिश्रण में मिला दें। किसी चम्मच की मदद से इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
– अब पनीर लें और चौकोर टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को दही के तैयार मिश्रण में डालकर मिला दें और इन्हें आधा घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें।
– अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर गरम करें। इस दौरान पनीर के टुकड़ों में टूथपिक लगा दें और उन्हें तेल गरम होने के बाद फ्राई करने को डाल दें।
– स्टिक्स को बीच-बीच में पलटाकर अच्छी तरह से फ्राई करें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
– इस तरह पनीर टिक्का (Achari Paneer Tikka) बनकर तैयार हो गया है। इसे चटनी, सॉस या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

Tags: achari paneer tikkaachari paneer tikka deliciousachari paneer tikka ingredientsachari paneer tikka recipeachari paneer tikka restaurantachari paneer tikka spicyachari paneer tikka tasty
Previous Post

चूहों से हैं परेशान, दूर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Next Post

आपके लुक को ट्रेडीशनल बनाएंगे ये फुटवियर, आजमाकर देखें

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Next Post
Footwear

आपके लुक को ट्रेडीशनल बनाएंगे ये फुटवियर, आजमाकर देखें

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस

IPL 2020: दिल्ली का दिल तोड़ कर मुंबई बनी चैंपियन, मिली 20 करोड़ की पुरस्कार राशि

11/11/2020
Paneer Pakora

व्रत में ले सकते हैं कुट्टू के आटे से बने पनीर पकौड़े का स्वाद

24/03/2023
JEE Advanced ranking

आशुतोष गंगवार ने जेईई एडवांस में प्राप्त की 2391 रैंक

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version