Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को दी शुभकामना

Acharya Satyendra Das

Acharya Satyendra Das

अयोध्या। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कल उत्तर प्रदेश में दाखिल होने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा को अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) द्वारा शुभकामना दी गई है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी आशीर्वाद दिया है। राम जन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी की तरफ से राहुल गांधी के लिए संदेश मायने रखता है। कुछ दिन पहले ही उनकी तरफ से राहुल गांधी पर निशान साधा गया था। जब सलमान खुर्शीद ने राहुल की तुलना राम से कर दी थी, सत्येंद्र दास ने इसे गलत माना था।

अब उस तेवर से उलट अयोध्या के मुख्य पुजारी ने एक चिट्ठी के जरिए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वे लिखते हैं कि मेरी शुभकामना है कि आपकी भारत जोड़ो यात्रा मंगलमय हो। आपका जो देश जोड़ने का ख्वाब है, वो पूर्ण हो, जिस लक्ष्य को लेकर आप चल रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिले। आप स्वस्थ्य रहें, दीर्घायु रहें। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं, वह सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय है।  इसी मंगलकामना के साथ शुभ आशीर्वाद। प्रभु रामलला का आशीर्वाद आप पर बना रहे।

अब इस चिट्ठी और इस में लिखे हुए शब्द राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज करते हैं। आज से पहले सत्येंद्र दास की तरफ से कांग्रेस या फिर राहुल गांधी के लिए इस प्रकार से शुभ संकेत नहीं दिए गए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के शुरू होने से पहले ये संदेश दिया है।

Exit mobile version