Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रंजिश के चलते सो रहे युवक पर फेंका तेजाब, जिंदा जलाने का प्रयास

acid attack

acid attack

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सो रहे युवक पर पड़ोसी ने रंजिश के चलते तेजाब डालकर जिंदा जलाने की कोशश की। तेजाब के हमले से युवक बुरी तरह झुलस गया है।

आनन-फानन परिवार के लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस के कारण असम लंबे समय तक उग्रवाद की चपेट में झुलसता रहा : योगी

थाना टूंडला के राजा का ताल की निवासी सुकेश पुत्र सत्य पाल रात को सो रहा था। उस पर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ दाल दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे आगरा रेफर किया गया। युवक का आरोप है कि पड़ोसी ने उस पर तेजाब डाल दिया है। उसके चीखते ही वह भाग गया।

उसका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। युवक का आरोप है।कई बार बुलाने पर भी पुलिस नही आई। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। जिला अस्पताल पहुंच कर युवक से पूछताछ की।

Exit mobile version