• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Writer D by Writer D
03/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी (राधाकांत बाजपेयी) का 83 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह (3 अक्टूबर, 2021) निधन हो गया। मनोज के पिता की सेहत पिछले कुछ दिनों खराब थी और अस्पताल में हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। अब लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है।

फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके जानकारी दी। अविनाश दास ने मनोज बाजपेयी और उनके पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।’

मनोज बाजपेयी के निधन की खबर सामने आते ही पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

उल्लेखनीय है हाल ही में अभिनेता के पिता की तबियत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन -फानन में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अभिनेता उस समय अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली ‘द फैमिली मैन’ अभिनेता अपने बीमार पिता के साथ रहने के लिए शूटिंग रोककर दिल्ली आ गए थे। आज उनके पिता के निधन से अभिनेता का पूरा परिवार सदमे में है।

Tags: Manoj BajpayeeManoj Bajpayee father expiredManoj Bajpayee movies
Previous Post

तेज रफ्तार बस ने 10 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत

Next Post

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में ममता बनर्जी 52 हजार वोटों से आगे, जश्न में डूबी TMC

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1100 करोड़ से अधिक की सौगात

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

अमित शाह ने किया ‘नूतन न्याय संहिता’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

07/03/2026
Amit Shah
Main Slider

एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर भारत से निकालेंगे: अमित शाह

07/03/2026
Amit Shah was welcomed by CM Dhami
Main Slider

देहारादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

07/03/2026
Next Post
Mamta Banerjee

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में ममता बनर्जी 52 हजार वोटों से आगे, जश्न में डूबी TMC

यह भी पढ़ें

वायुसेना प्रमुख ने हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में भरी उड़ान, परखी मारक क्षमता

25/08/2021
CM Dhami

उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ खेलभूमि भी… सीएम चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री

18/02/2026
एक्टर का निधन

‘बजरंगी भाईजान’ मूवी के एक्टर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version