Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभिनेता मिलिंद सोमन अगले दस दिनों में करेंगे प्लाज्मा डोनेट

Actor Milind Soman donate plasma

Actor Milind Soman donate plasma

देशभर में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रकोप बना हुआ है। हर दिन मानो बढ़ता संक्रमण लोगों से ज़िंदा रहने का कारण पूछ रहा हो। इस बार के संक्रमण से कोई बचा नहीं हैं। अभी हाल ही में इसकी चपेट में आए अभिनेता मिलिंद सोमन  अब ठीक हो गए हैं। बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें कसरत करते हुए देखा जा सकता है। वह पहलवानी अंदाज में कसरत कर रहे हैं। उन्होंने एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है।

आजम खान का रात भर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, लखनऊ जाने से लिया इंकार

इसमें उन्हें दोनों हाथों से कसरत करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही फोटो में वह मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दरअसल मिलिंद सोमन का मार्च में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। हालांकि अब वह ठीक है और वह प्लाज्मा देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को यह संदेश भी दिया है कि वह भी आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें।

 

Exit mobile version