टीवी शो निमकी मुखिया में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, विजय पर पहली पत्नी के साथ दहेज उत्पीड़न और बिना पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विजय के खिलाफ ये शिकायत साल 2020 में दर्ज हुई थी। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर ने कहा, जबसे विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी तबसे वह फरार थे। फिर हमें पता चला कि विजय नौबतपुर में एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए ड्रामा कंपनी से आए हैं। फिर हमने उस जगह पर रेड मारी। विजय, पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
लेजर लाइट से जगमगाई राम की पैड़ी, सरयू के पानी में दिखी सतरंगी छटा
बता दें कि विजय ने नीलिमा के साथ 1991 में शादी की थी। दोनों के 2 बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक जब काम को लेकर विजय मुंबई आए तो उन्होंने साल 2016 में नीलिमा को बिना तलाक दिए एक्ट्रेस गीता त्यागी से दूसरी शादी की। इसके बारे में नीलिमा को पहले नहीं पता चला। नीलिमा को इस बात की जानकारी साल 2019 में मिली। इतना ही नहीं, विजय ने जब पैसे भेजने बंद कर दिए तब नीलिमा ने ट्यूशन पढ़कर अपना और बच्चों को पालन-पोषण किया। विजय ने कभी नीलिमा से या बच्चों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश नहीं की। बच्चे हमेशा बस उनके आने का इंतजार करते रहे।
विजय की पहली पत्नी के बेटे ने बताया कि, एक्टर ने उनकी मां के साथ काफी बुरा किया है। वो हमारे लिए पैसे तक नहीं भेजते थे। इतना ही नहीं वह नौबतपुर की पूरी प्रॉपर्टी बेचने का प्लान कर रहे थे।
वहीं, विजय की दूसरी पत्नी और उनके दोनों बच्चे भी नौबतपुर में आए हुए हैं। फिलहाल विजय को गिरफ्तार करने के बाद पटना महिला थाने लाया गया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने विजय की एंटीसिपेट्री बेल को भी खारिज कर दिया है।