Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभिनेता तरुण ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार बनने जा रहें हैं महादेव

जल्द ही सागर वर्ल्ड (Sagar Wold) के शिव सागर जल्द ही वैष्णोदेवी (Vaishno Devi) पर आधारित एक नई वेब-सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। बता दे इस प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों को रामायण (Ramayan) की कहानी छोटे पर्दे पर दिखाई, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। जिसके बाद अब रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही सागर वर्ल्ड 10-12 एपिसोड की एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है और इसमें इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स शामिल होंगे।

इस सीरीज में लोकप्रिय एक्टर तरुण खन्ना (Tarun Khanna) महादेव की भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले है और आपको बता दें, तरुण आठवीं बार यह किरदार निभाने जा रहा है। वैष्णोदेवी की इस कहानी में रामायण द्वारा लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी। दीपिका के साथ साथ एक्ट्रेस इशिता गांगुली (Ishita Ganguly) और राणा यशोधन सिंह (Rana Yashodhan Singh) की भी आने वाली वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं होंगी।

इंग्लैंड के टी-20 टूर्नामेंट में हुआ ब्लास्ट, टॉम ने जड़ा शानदार शतक

खबरों की माने तो इस प्रोजेक्ट को काफी ग्रैंड तरीके से शूट किया जा रहा है।  महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) के बेटे सिद्धांत इस्सर Sidhant Issar) भी इस वेब सीरीज द्वारा डेब्यू करने वाले है। बता दे तरुण खन्ना की बात करे तो महादेव की भूमिका निभाना तरुण शिव भगवान का आशीर्वाद मानते है। अब तक वह सात बार यह भूमिका निभा चुके हैं और यह उनका आठवां मौका होगा। सबसे पहले तरुण ने संतोषी मां (Santoshi Ma) सीरियल में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी।

इस सीरियल के बाद शनि (Shani) और परमवीर श्री कृष्णा (Paramveer Shri Krishna) के लिए उन्हें भगवान शिव की भूमिका निभाने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था। इसके अलावा राधा कृष्णा (Radhakrishna), नमह (Namah), राम सिया के लव कुश (Ram Siya Ke luv Kush) और देवी आदि पराशक्ति (Devi Adi Parashakti) में भी तरुण ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी।

 

Exit mobile version