Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

अभिनेता विजय राज गिरफ्तार Actor Vijay Raj arrested

अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विजय राज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते कल महाराष्ट्र के गोंडिया से गिरफ्तार किया गया है। उन पर क्रू की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

लव जेहाद पर ‘न अपील न सुनवाई, हो केवल ठुकाई’ : साध्वी प्राची

उन पर उनकी को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है।

कौवा बिरयानी वाले सीन से हुए थे मशहूर

57 साल के अभिनेता विजय राज फिल्म ‘रन’ में अपने कौवा बिरयानी वाले सीन से काफी मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं, जिनमें धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय शामिल है।

विजय राज ने  साल 1999 में किया डेब्यू

बता दें कि विजय राज ने साल 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। विजय का जन्म पांच जून 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई लिखाई की।

Exit mobile version