Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस दिव्या भट्टनागर की हालत नाजुक, कोविड पॉजिटिव होने के बाद हैं वेंटिलेटर पर

divya bhatnagar

दिव्य भटनागर

नई दिल्ली| टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नौकरानी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस दिव्या भट्टनागर की हालत काफी नाजुक है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह अब वेंटिलेटर पर हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें लिखा था, ‘हाय…मेरी इंस्टाग्राम फैमिली…मेरी अच्छी सेहत के लिए दुआ कीजिए। आप सभी को प्यार।’

फोटो में आप देखेंगे कि दिव्या हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं और उनके फेस पर ऑक्सिजन मास्क लगा है। फिलहाल दिव्या की मां उनका ध्यान रखने दिल्ली से आई हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं अनुष्का शर्मा

दिव्या की मां ने कहा, ‘दिव्या को पिछले 6 दिनों से बहुत तेज बुखार था। उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं दिल्ली से आई हूं। मैंने फिर दिव्या का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जो काफी गिरा हुआ था। वह अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अभी नाजुक है। अभी उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’

दिव्या की मां ने यह भी कहा है कि दिव्या के पति फ्रॉड है। उन्होंने कहा, ‘दिव्या का पति उसे छोड़कर चला गया और उसने दिव्या की हालत के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं की।’

Exit mobile version