Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के नए लुक पर फिदा हुए फैन्स, फोटो हुई वायरल

divyanka tripathi dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी

नई दिल्ली| टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियोज पोस्ट कर फैन्स का दिल जीत ही लेती हैं। इस बार ‘ये हैं मोहब्बतें’ एक्ट्रेस अपने नए लुक से फैन्स का ध्यान खींच रही हैं। दिव्यांका का तस्वीरों में नया लुक और अंदाज फैन्स इतना भा रहा है कि वह उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं।

दरअसल, इन तस्वीरों में दिव्यांका ने बैलून स्लीव्स के साथ लूज व्हाइट टॉप पहना है। हालांकि इन तस्वीरों में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनका ट्रांसपेरेंट ग्लासेस खींच रहे हैं।

अनन्या पांडे ने बताया, ‘खाली पीली’ के बाद एक्शन फिल्म में करना चाहती हैं काम

पोज देते हुए नजर आ रहीं दिव्यांका की बालकनी से बाहर का नजारा काफी दिलकश है। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में भी नए लुक का ज्रिक किया हैं। उन्होंने लिखा- ‘न्यू एडिसन।’ हैशटैग के साथ उन्होंने लिखा कि क्या आपने कुछ नया देखा? लेकिन खास बात यह है कि दिव्यांका अपनी मुस्कान से सभी का दिल जीत रही हैं।

दिव्यांका के कई इंडस्ट्री फेंड्स ने उनकी तस्वीर पर अपना फीलबैक देते हुए उनकी मुस्कान को प्यारी बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरी प्यारी चश्मीश। एक फैन ने लिखा- कितना प्यारा चेहरा है आपका, किसी के भी होश उड़ा सकता है। मैं आपको देखती रहूं, रब्बा एक बार मिला दे। दिव्यांका की इन तस्वीरों को 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं, जबकि हजारों की संख्या में कमेंट्स आए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका को आखिरी बार शो ये हैं मोहब्बतें में देखा गया था। शो में उनके अपोजिट एक्टर करण पटेल थे। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिव्यांका ने एक्टर विवेक दाहिया के साथ सात फेरे लिए हैं। दिव्यांका और विवेक की जोड़ी टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक है।

Exit mobile version