Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अभिनेत्री खुशबू ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, थामेंगी बीजेपी का दामन

अभिनेत्री खुशबू सुंदर

अभिनेत्री खुशबू ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

सुश्री खुशबू के करीबी सूत्रों के मुताबिक वह आज नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती है। इससे पहले वह कल रविवार की रात यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

इस बीच उनके इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के एस अलागिरि ने कहा कि इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

पाकिस्तान के बाद अब चीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद : राजनाथ

संवाददाताओं से जब सुश्री खुशबू से यह जानना चाहा कि क्या वह अभी भी कांग्रेस के साथ है अथवा भाजपा में शामिल होने जा रही है , उन्होंने कहा, “ नो कमेंट।”

सुश्री खुशबू के भाजपा में शामिल होने की कुछ समय से अटकलें थी , विशेषकर जब उन्होंने भाजपा सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का स्वागत किया तथा कांग्रेस के रुख से अपने को अलग रखने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी से माफी भी मांगी थी।

बिहार : कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार का निधन, दिल्ली के मेदांता में थे भर्ती

वह हालांकि एक समय भाजपा की कट्टर आलोचक रही और सरकार के कुछ निर्णयों की आलोचना भी की। वह हाल में नये कृषि कानून के खिलाफ अपनी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल रही।

Exit mobile version