Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना की चपेट में आई ये एक्ट्रेस, तीन साल पहले हुआ था ब्लड कैंसर

Kiran Kher

Kiran Kher

कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर देश में बढ़ना शुरू हो गई है। जो की चिंता का विषय है। इस बीच बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर (Kiran Kher) को लेकर एक खबर सामने आ रही है जिसमें ये बताया गया है कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। किरण ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने ट्विटर लिखा, ‘मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वे कृपया अपना टेस्ट कराएं।’ बता दें, तीन साल पहले ही किरण खेर को ब्लड कैंसर हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी चिंतित हो गए है। सभी लोग लगातार किरण के ट्वीट पर कमेंट करते हुए उनके हेल्थ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

तीन साल पहले 68 साल की एक्ट्रेस किरण खेर (Kiran Kher) को इस बात की जानकारी मिली थी कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी है। मल्टीपल मायलोमा एक तरह का ब्लड कैंसर है। एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना इलाज करवाया और इस कैंसर को मात दी। खुद अभिनेत्री के पति अभिनेता अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि किरण खेर ने कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली है। यह जीत उनकी सबसे बड़ी जीत है।

‘आप दिल्ली वालों से क्यों नाराज हैं?’, केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

बताते चलें कि किरण खेर (Kiran Kher) ने साल 1983 में आई पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तकरीबन पांच साल काम करने के बाद किरण खेर को 1988 में आई ‘पेस्तोंजी’ से बॉलीवुड में एंट्री मिली। इसके बाद किरण खेर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते चली गईं।

किरण मशहूर अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं। साल 1985 में दोनों ने शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम जल्द ही विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह इमरजेंसी में भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

Exit mobile version